संसद में केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक हुई, पास हुए ये तीन प्रस्ताव
नेशनल डेस्क। संसद में केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक हुई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में नेताओं को पुलवामा हमले के बारे में जानकारी दी गई। मीटिंग के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूरा विपक्ष इस मामले में अपनी सेना और सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। आजाद ने कहा, 'हम देश की एकता, अखंडता के लिए सरकार और सुरक्षा बलों के साथ हैं। कश्मीर हो या देश का कोई दूसरा हिस्सा, कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को पूरा समर्थन देती है।
बैठक में पास हुए ये तीन प्रसताव
एक सरकारी बयान के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में एक प्रस्ताव भी पास किया।
1- इसके तहत 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की गई, जिसमें CRPF के 40 जवानों की मौत हो गई। प्रस्ताव में कहा गया, 'देशवासियों के साथ हम इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं।'
2- हम सीमा पार से समर्थन मिल रहे आतंकवाद के हर स्वरूप की निंदा करते हैं।
3- पिछले 3 दशकों से भारत सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। भारत में फैले आतंकवाद को सीमा पार से प्रोत्साहन मिल रहा है। भारत इन चुनौतियों का मिलकर मुकाबला कर रहा है। इस लड़ाई में पूरा देश एकसाथ है। हम आतंकवाद से लड़ाई में अपने सुरक्षा बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं