उद्घाटन के एक दिन बाद वंदे भारत एक्सप्रेस में आई खराबी, टूंडला में 3 घंटे खड़ी रही
टूंडला.भारत की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार सुबह तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से चमरौला स्टेशन पर तीन घंटे तक खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे एक मवेशी ट्रेन से टकरा गया। इसके चलते ट्रेन-18 टूंडला स्टेशन से करीब 18 किमी आगे रोक दी गई। इसमें सवार लोगों को दूसरी ट्रेनों से दिल्ली रवाना किया गया। इंजीनियरों की मशक्कत के बाद ट्रेन को सुबह 8:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका।
वंदे भारत एक्सप्रेसको एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखाकर दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना किया था। रविवार को ट्रेन अपने पहले कमर्शियल रन पर होगी। यानी इसमें यात्री भी सवार रहेंगे।रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह एक ट्रायल रन था। ट्रेन में आई तकनीकी दिक्कतों को सुलझा लिया गया है।
किराए में कटौती कर चुका है रेलवे
इसी हफ्ते रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित किराए मेंकटौती की थी।दिल्ली से वाराणसी के बीच एसी चेयरकार का किराया 1760 रु. और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए पहले 3310 रु. तय किए गए हैं।ट्रेन-18 में एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया शताब्दी ट्रेन के फर्स्ट क्लास के किराए से 1.4 गुना ज्यादा है।
दिसंबर में पूरा हुआ था ट्रायल रन
भारत में बनी ट्रेन-18 का ट्रायल रन पिछले साल दिसंबर में पूरा हुआ था। कोटा-सवाई माधोपुर सेक्शन में ट्रेन ने 180 किमी/घंटा की रफ्तार पार की थी। अभी देश में सबसे ज्यादा रफ्तार वाली ट्रेन गतिमान है, जो 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं