चीनी महंगी हो सकती है, न्यूनतम बिक्री मूल्य 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा

http://bit.ly/2UZYGOx

नई दिल्ली. आने वाले दिनों में चीनी के दाम बढ़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) दो रुपए बढ़ाकर 31 रुपए किलो कर दिया है। अभी तक यह 29 रुपए किलो था। खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आम चुनाव से पहले सरकार ने गन्ना किसानों के तेजी से बढ़ते बकाए के भुगतान में चीनी मिलों की मदद के लिए यह फैसला लिया है। एमएसपी से कम मूल्य पर मिलें खुले बाजार में थोक विक्रेताओं, शीतलपेय, बिस्कुट निर्माता जैसे बड़े ग्राहकों को चीनी नहीं बेच सकती हैं। चीनी मिलों के संगठन इस्मा ने हाल में कहा था कि जनवरी अंत तक गन्ना किसानों का बकाया बढ़कर 20,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्लोओवर रेट के कारण जेसन होल्डर पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है।
विरोधी टीम के खिलाड़ी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण शेनन गेब्रियल पर चार मैच का प्रतिबंध लगा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.