पुलवामा हमले के बाद वायरल हो रहा सेना के जवान का वीडियो, आर्मी के जवान ने पीएम मोदी से मांगी पाक को जवाब देने की इजाजत

http://bit.ly/2N8YgCI

नेशनल डेस्क। दिल्ली; जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 जवानों के शहीद होने के बाद पूरे देश में आक्रोश है। देश भर में कई लोग इस हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पाकिस्तान से बदला लेने की बात कर रहे हैं। पुलवामा हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहमम्मद ने ली है। ऐसे में घटना के बाद सेना के इस जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग कर रहा है कि उसे और उसके 3 साथियों को 7 दिन का समय दें, ताकि वह पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को खात्मा कर सके। वीडियो में जवान कह रहा है, 'मुझे नहीं पता कि मेरा यह वीडियो कहां तक जाएगा, कहां तक नहीं, लेकिन मोदी जी आपसे अनुरोध है कि हमें 7 दिन के लिए फ्री छोड़ दें, हम घुस जाएंगे पाकिस्तान में, कहीं से भी हम घुसेंगे. वो हमारी मर्जी है कि हम कहीं से भी घुसेंगे' हालांकि किस जवान का ये वीडियो है और ये किस सेना में है इसकी जानकारी नहीं है। dainikbhaskar.com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


आतंकियों ने CRPF काफिले की 5वीं बस को मारी टक्कर
अफसरों के मुताबिक, सीआरपीएफ के काफिले में 78 वाहन थे। इनमें 16 बुलेट प्रूफ बंकर भी शामिल थे। आतंकी हाईवे पर काकापोरा-लेलहर की तरफ से आया और काफिले के समांतर ही चल रहा था। उसने काफिले की 5वीं बस में गाड़ी टकरा दी। इस बस में बैठे 39 जवान शहीद हो गए। इसके अलावारोड ओपनिंग पार्टी का एक जवान भी शहीद हुआ। घाटी में खराब मौसम के चलते सुरक्षाबलों के काफिलों की आवाजाही रुकी थी। 4 फरवरी को ही 91वाहनों का काफिला जिसमें 2871 जवान शामिल थे, जम्मू से कश्मीर पहुंचा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
pulwama attack army man video goes viral w

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.