महिला ने पंजाब के चैना भेजा था पार्सल, पोस्ट ऑफिस की गलती से चाइना पहुंच गया

http://bit.ly/2TPLf3v

नई दिल्ली. चंडीगढ़ में पोस्ट ऑफिस की गड़बड़ीके चलते एक पार्सल पंजाब की जगह सीधे चाइना पहुंच गया। इसकी वजह यह थी कि पोस्टल डिपार्टमेंट के कर्मचारी फरीदकोट स्थित चैना (Chaina) इलाके को चीन समझ बैठे। इस गलती की वजह से अब चंडीगढ़ के जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) पर सेवाओं में कमी के लिए 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

  1. चंडीगढ़ की रहने वाली बलविंदर कौर को अपनी मां के लिए पंजाब स्थित फरीदकोट के पते पर ब्लड प्रेशर की दवाइयां भेजनीथीं। इसके लिए उन्होंने पोस्टल सेवा में मां के घर का पूरा पता और पिन नंबर भी दिया था। हालांकि, पार्सल कभी उनकी मां के पास पहुंचा ही नहीं बल्कि पोस्ट करने के 13 दिन बाद बॉक्स उनके पास वापस आ गया।

  2. इसके बाद कौर ने जब इंटरनेट पर कन्साइनमेंट नंबर से पार्सल को ट्रैक किया, तो सामने आया कि पार्सल चाइना के बीजिंग तक जा चुका था। पोस्ट होने के 9 दिन तक बॉक्स चंडीगढ़ से दिल्ली और फिर चीन तक गया। इसके बाद अगले चार दिन में यह भारत वापस लौटा दिया गया।

  3. कौर ने इस लापरवाही की शिकायत चंडीगढ़ के कंज्यूमर फोरम में की। उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने बॉक्स में लिखा एड्रेस तक नहीं पढ़ा। इसके जवाब में जनरल पोस्ट ऑफिस ने एक कानून का हवाला देते हुए किसी भी तरह के नुकसान की भरपाई से इनकार कर दिया। अधिकारियों की ओर से कहा गया कि यह सिर्फ भ्रम की वजह से हुआ और पोस्ट ऑफिस की तरफ से सर्विस में कोई कमी नहीं थी।

  4. पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों की दलील पर फोरम ने कहा कि अपनी गलती मानने के बजाय जिम्मेदार लोग शिकायतकर्ता को ही दोषी ठहरा रहे हैं। वे ऐसे दर्शा रहे हैं, जैसे शिकायत करने वाले ने खुद ही जानबूझकर स्पेलिंग अपने मन से बनाकर लिख दी हो।

  5. फोरम ने कहा कि यह पोस्ट ऑफिस का रूटीन बन गया है। जज ने जनरल पोस्ट ऑफिस को 2500 रुपए मुआवजे के तौर पर और 2500 रुपए केस में हुए खर्च के लिए चुकाने का आदेश दिया।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      प्रतीकात्मक फोटो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.