सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये अकाउंट नंबर, इसमें लिखा है कि इस अकाउंट में डालें पैसा, यह सेना पर होगा खर्च, 1 रुपए भी डाल सकते, पैसा डालने से पहले जानें इसकी पूरी सच्चाई

http://bit.ly/2S2dFWo

न्यूज डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हुए। इसके बाद से ही देशभर में गुस्सा है। लोग सड़कों पर आकर विरोध कर रहे हैं। सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी चल रहा है। इसमें लिखा गया है कि मोदी सरकार ने कल कैबिनेट की मीटिंग में भारतीय सेना की आधुनिकता और सेना के जवानों जो कि युद्ध क्षेत्र में घायल होते हैं या शहीद होते हैं उनके लिए एक बैंक अकाउंट खोल दिया है। इसमें हर भारतीय अपनी स्वेक्षा से कितना भी दान दे सकता है। जो कि 1 रुपए से शुरू होकर असीमित हो सकता है। इस मैसेज के साथ में सिंडिकेट बैंक का अकाउंट नंबर और आईएफसी कोड भी दिया गया है। हमने इस मैसेज की पड़ताल कर सच्चाई जानी।

बैंक से मिली ये जानकारी
- सिंडिकेट बैंक के प्रतिनिधि अमर नाथ ने बताया कि, बैंक में पहले से ही आर्मी वेलफेयर फंड बैटल कैजुअल्टी के नाम से अकाउंट खुला है और कोई भी भारतीय इसमें पैसा डाल सकता है।
- इस अकाउंट में 1 रुपए से लेकर जितना आप चाहें उतना पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
- नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए भी इसमें पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।
- यह पैसा सीधे भारत सरकार के पास जाता है। सरकार से यह पैसा आर्मी जवानों पर खर्च किया जाता है।

ये है अकाउंट की पूरी डिटेल
- आर्मी वेलफेयर फंड बैटल कैजुअल्टी
- अकाउंट नंबर 90552010165915
- आईएफएससी कोड SYNB0009055

कहां है बैंक ब्रांच
- नई दिल्ली साउथ ब्लॉक में ब्रांच है। प्रतिनिधि ने बताया कि यह अकाउंट पहले से ही ओपन है और पुलवामा में हुई घटना के बाद यह चर्चा में आ गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Donations to National Defence Fund Indian Army 2019: Latest news and updates on Pulwama Attack 2010: Dainik Bhaskar Hindi News

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.