अरुण जेटली आज वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, 5 दिन पहले अमेरिका से लौटे हैं
नई दिल्ली. अरुण जेटली शुक्रवार को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वो पिछले शनिवार को ही अमेरिका से लौटे हैं। जेटली सॉफ्ट टिश्यू कैंसर के इलाज के लिए पिछले महीने न्यूयॉर्क गए थे। इस वजह से 23 जनवरी को रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। 1 फरवरी को अंतरिम बजट गोयल ने ही पेश किया था।
20 फरवरी को जीएसटी काउंसिल की बैठक
पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर कैबिनेट कमेटी की शुक्रवार की बैठक में जेटली शामिल हो सकते हैं। 20 फरवरी को जीएसटी काउंसिल की बैठक भी है।
जेटली अमेरिका में भी सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय थे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए चंदा कोचर मामले में सीबीआई के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। वीडियो कॉल के जरिए अंतरिम बजट पर भी सवालों के जवाब दिए थे। राफेल विवाद पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं