यहां छिपा है भारत का गुनहगार, पुलिस को भी नहीं है घुसने की इजाजत, आर्मी देती है सिक्योरिटी, अंदर हैं ऐसी सुविधाएं, जहां दी जाती है आतंकियों को ट्रेनिंग
नेशनल डेस्क. पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर इस समय पाकिस्तान के बहावलपुर में छिपा हुआ है। उसे पाकिस्तान आर्मी का प्रोटेक्शन मिला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मसूद अजहर ने अपने संगठन जैश की हेडक्वार्टर बहावलपुर के बाहरी इलाके में बनाया है। जिसका सुरक्षा का जिम्मा पाकिस्तानी आर्मी के पास है और स्थानीय पुलिस को इसमें जाने की इजाजत नहीं है।
- जैश का नया हेडक्वार्टर जामिया सुभान अल्लाह मस्जिद में है, यहां से नेशनल हाइवे 5 गुजरता है। इंटेलीजेंस रिपोर्ट की मानें तो साल 2012 तक यहां मस्जिद की बेहद बेसिक स्ट्रक्चर खड़ा था। लेकिन अब यहां 16 एकड़ में बड़ा कॉम्पलेक्स बन चुका है।
- बताया जाता है कि दीवारों से घिरा ये कॉम्पलेक्स ही जैश का नया हेडक्वार्टर है। 2016 में पठानकोट हमले के बाद पाकिस्तानी एजेंसियों ने यहां छापा भी मारा था। जिसके बाद मसूद अजहर के ठिकाने की पुष्टि भी हो गई थी।
- इस लाेकेशन से आठ से नौ किमी दूर पाकिस्तान आर्मी 31 कोर हेडक्वार्टर है। बताया जाता है कि ये अार्मी हेडक्वार्टर न्यूक्लियर फैसिलिटी से लैस है।
क्या है इस कॉम्पलेक्स में?
- ये बड़ा कॉम्पलेक्स तकरीबन 16 एकड़ में फैला हुआ है और बड़ी दीवारों से घिरा है।
- इस कॉम्पलेक्स में किचन, मेडिकल फैसिलिटी, क्लासरूम, इंडोर फायरिंग रेंज और कुछ घर भी बने हुए हैं।
- आतंकियों को भर्ती करने के लिए ट्रेनिंग सेंटर बना रखा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं