पादरी को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 20 साल कैद

http://bit.ly/2Nhm0ox

थालासेरी.केरल के पूर्व कैथोलिक पादरी रोबिन वडक्कुमचेरी (51) को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने के मामले में शनिवार को 20 साल वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है। चार नन, एक अन्य पादरी, दो डॉक्टर, अस्पताल प्रबंधक सहित नौ अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। पादरी को कोच्चि हवाईअड्डे पर 27 फरवरी 2017 की रात को गिरफ्तार किया गया था जब वह देश से भागने की फिराक में था।


थालासेरी पॉक्सो कोर्ट के जज पीएन विनोद ने पूर्व पादरी पर 3 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला कन्नूर के पास चर्च से जुड़े स्कूल का है जहां वडक्कुमचेरी प्रबंधक था। 2016 में लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ती थी जब उससे दुष्कर्म हुआ। लड़की ने प्रबंधन के ही अस्पताल में 7 फरवरी 2017 को बच्चे को जन्म दिया था। एक अनजान कॉल पर घटना की जानकारी मिलने पर चाइल्ड लाइन संस्था के प्रतिनिधियों ने मामला दर्ज कराया। पहले लड़की के जैविक पिता को मुख्य आरोपी मानते हुए पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। लेकिन बाद में असलियत सामने आई।


मामले में लड़की के माता-पिता अपने बयान से पलट गए, उसके बावजूद कोर्ट ने पहले ही इकट्ठे किए जा चुके सबूतों के आधार पर कार्यवाही पूरी की और अपना फैसला सुनाया। बयान से पलटने पर माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नौ आरोपियों को बरी करने के फैसले को सरकार चुनौती देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pastor sentence to 20 year jail in rape case

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.