पुलवामा अटैक पर गुस्से में देश, योगेश्वर दत्त ने कहा- देश का जो व्यक्ति आतंकवादी का पक्ष ले उसे गोली मार दो, विराट ने भी ऐसे जताया दुख

http://bit.ly/2TOFQK8

नेशनल डेस्क, जम्मू-कश्मीर. यहां पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। आतंकियों की इस कायराना करतूत से पूरा देश गुस्से में है। यहां तक की प्लेयर्स भी ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा, 'मैं पुलवामा में हुए इस हमले के बारे में सुनकर हैरान हूं, शहीद हुए जवानों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। घायल हुए जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

'आतंकवादी का सपोर्ट करने वालों को गोली मार दो'- पुलवामा हमले में गुस्सा जाहिर करते हुए ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा, 'जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की मैं घोर निंदा करता हूं। जो घटना हुई उसे तो बदला नहीं जा सकता है पर अब बदला लेने का समय जरूर आ गया है। बदला ऐसा होना चाहिए जैसा इजरायल और अमेरिका लेते हैं। ऐसा बदला कि कोई भी आतंकवादी पैदा होने से पहले हजार बार सोचे।
योगेश्वर दत्त ने अगले ट्वीट में कहा कि अब इस ओर सख्त कदम उठाने का समय आ गया है। भारत देश का जो व्यक्ति आतंकवादी का पक्ष ले उसे भी गोली मार दो। अब बस यही एक रास्ता है। हिंसा का अंत बस हिंसा से ही हो सकता है। मेरे सभी शहीद वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि। जय हिन्द, जय भारत।'

गौतम गंभीर ने क्या कहा : उन्होंने लिखा, 'हां, अब अलगाववादियों से बात कीजिए, अब पाकिस्तान से बात कीजिए। लेकिन इस बार यह बातचीत किसी मेज पर नहीं बल्कि युद्ध के मैदान पर होनी चाहिए। अब बहुत हुआ। यह फैसले का वक्त है।'

सहवाग ने क्या कहा : सहवाग ने ट्वीट कर कहा, 'आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले से मन दुखी है। इस हमले में हमारे सीआरफीएफ के कई जवान शहीद हो गए। इस दर्द को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।' उन्होंने लिखा- सुधर जाओ वरना, सुधार देंगे।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pulwama terror attack, Virat Kohli, Vijender Singh and other sportspersons react

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.