हिना जायसवाल एयर फोर्स की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनीं

http://bit.ly/2SQjdrr

बेंगलुरु. फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल इंडियन एयर फोर्स में देश की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर शामिल की गई हैं।आगे बतौर फ्लाइट इंजीनियर वह ऑपरेशनल हेलिकॉप्टर यूनिट्स में शामिल की जाएंगी। उन्होंने यहां के येलाहंका स्थित 112 हेलिकॉप्टर एयरफोर्स स्टेशन से फ्लाइट इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा किया था।

हिना 2014फ्लाइट इंजीनियर कोर्स के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने आईएएफ की इंजीनियरिंग ब्रांच में 5 जनवरी, 2015 में यह कोर्स शुरू किया था। इससेपहले उन्होंनेएयर मिसाइल स्क्वॉड्रन के लिए फ्रंटलाइन सरफेस में चीफ ऑफ फायरिंग टीम और बैट्री कमांडर के तौर पर काम किया था। छह महीने में हिना ने सख्त प्रशिक्षणलिया। यह ठीक वैसा ही था जो पुरूषों को दिया जाता है।

परिवार ने कहा- सपना पूरा हो गया
हिनाचंडीगढ़ की रहने वाली हैं।उन्होंनेपंजाब यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री ली है। उनके माता-पिता डीके जायसवाल और अनिता जायसवाल ने बताया कि उसका सपना पूरा हो गया। उन्होंने बताया कि बचपन से हीहिनासैनिकों की यूनिफॉर्म पहनती थी। अबउसका सपना पूरा हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिना जायसवाल।
हिना चंडीगढ़ की रहने वाली हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.