मोदी की यूपी और मप्र में आज दो जनसभाएं, पीले चावल देकर जनता को दिया न्योता
भोपाल.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को उत्तरप्रदेश औरमध्यप्रदेश में दो चुनावी जनसभाएं हैं। पहलेयूपी के झांसी में वह 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद मप्र के इटारसी में चुनावी शंखनाद करेंगे।
मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बादमोदी का ये पहला दौरा है। इटारसी के रेलवे ग्राउंड पर होने वाली सभा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकरलोगों को पीले चावल देकर बुलाया है। इसकी जिम्मेदारी विधायक से लेकर वार्ड पार्षद तक को दी गई है।भाजपा नेताओं का दावा है किहोशंगाबाद और बैतूल से मोदी की रैली में सवा लाख लोग आएंगे। जबकि इटारसी से 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। बैतूल-हरदा जिले में भाजपा सांसद ज्योति धुर्वे अनुसूचित जनजाति के फर्जी प्रमाणपत्र के पेंच में फंस गई हैं। लिहाजा उन्हेंप्रधानमंत्री की सभा से दूर रखा जा रहा है।
इटारसी की सभा से 16 सीटों को कवर करेंगे
मोदी की सभा दो लोकसभा क्षेत्र होशंगाबाद और बैतूल को कवर कर रही है। दोनों पर भाजपा के सांसद हैं। इसी से सटा मुख्यमंत्री कमलनाथ का छिंदवाड़ा जिला है। सभा का लक्ष्य नरसिंहपुर और बैतूल संसदीय क्षेत्र की 16 विधानसभा सीट समेत आसपास के चार अन्य विधानसभा क्षेत्र बुदनी, भोजपुर, खातेगांव और इछावर तक कवर करनाहै। इनमें से 13 पर भाजपा काबिज है।
3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
नर्मदापुरम संभाग के आईजी केसी जैन बताया कि पीएमकी सुरक्षा में 3 हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके पहले एसपीजी के साथ कोऑर्डिनेशन करके सुरक्षा बंदोबस्त को मजबूत किया गया है। पार्किंग की सुविधा अलग-अलग स्थानों पर दी गई है, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।
एसपीजी की देखरेख मेंसभास्थल का मैप फाइनल
सभास्थल का मैप फाइनल हो चुका है। एसपीजी की देखरेख में इसी मैप के आधार पर काम हो रहा है। मंच से 120 फीट केघेरेमें कोई नहीं आ सकेगा। दक्षिणी हिस्से की बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा तोड़कर वीवीआईपी गेट बनाया गया है। यहीं, एक गेट वीआईपी और प्रेस के लिए होगा। पब्लिक के प्रवेश के लिए कुल आठ गेट होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं