Rajnath on Pulwama Attack : 40 जवानों की शहादत के बाद CRPF ने बदला नियम, कश्मीरियों को मिली 16 साल पुरानी छूट खत्म होगी, अब नहीं जाएगी जवानों की जान
वीडियो डेस्क. पुलवामा के अवंतीपुरा में 40 जवानों पर हुए हमले के बाद सीआरपीएफ ने बड़ी सीख लेते हुए 2003 का नियम बदला है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंहशुक्रवार को श्रीनगर में थे, उन्होंने बडगाम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद नियमों में हुए इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही 16 साल पुरानी ये छूट खत्म की जा रही है।
बता दें खुफिया एजेंसियों ने 8 फरवरी को ही फिदायीन हमले का अलर्ट जारी किया था,जिसमें साफ लिखा था कि काफिला निकलने से पहले रोड और पूरा इलाका पहले सैनेटाइज़ करें, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस चूक की वजह से ही 40 जवानों की जान चली गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं