J&K Terror Attack: शहीद हुए जवानों का शव पहचानना हो गया था मुश्किल, आधा किमी दूर तक बिखरे पड़े मिले थे 9 जवानों के शव, दूसरे दिन तक इकट्ठा किए गए बॉडी पार्ट्स

http://bit.ly/2GLWEhd

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की पहचान करने में टीम को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इनकी पहचान आधार कार्ड, आईडी कार्ड और उनके पास मौजूद बाकी सामानों के जरिए की गई। श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर हमले के बाद मौजूद सिक्योरिटी फोर्स के अफसरों ने इन दिक्कतों के बारे में बताया। उन्होंने ये भी बताया कि ब्लास्ट का असर ऐसा था कि जवानों के क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से आधा किमी दूर एक फैले हुए थे।

ऐसे हुई जवानों की पहचान
- अफसरों ने बताया कि ब्लास्ट इतना भीषण था कि जवानों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। इतना ही नहीं, ये बहुत दूर तक फैल गए थे।
- उन्होंने बताया कि ब्लास्ट का असर ऐसा था कि 9 जवानों के बिना सिर बाले शव घटनास्थल से करीब आधे किलोमीटर दूर रेजिडेंशियल कम्पाउंड और टेलिकॉम टावर के पास मिले।
- अफसर ने बताया कि इस ब्लास्ट का असर घटनास्थल से 10 किमी दूर तक देखा गया। इस हमले में शवों की हालत ऐसी हो गई कि जवानों की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया था।
- उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों ने घटनास्थल के आस-पास के इलाके में दूसरे दिन भी सर्चिंग की और जवानों के बिखरे पड़े बॉडी पार्ट्स कलेक्ट किए।
- जवानों की पहचान को लेकर अफसरों ने कहा कि इसके लिए अगर डीएनए टेस्ट का सहारा लिया जाता तो पहचान करने में बहुत ज्यादा टाइम लग जाता।
- अफसरों ने बताया कि इन शहीदों की पहचान आधार कार्ड, आईडी कार्ड, पैन कार्ड और बैगों में रखे छुट्टी के आवेदनों से की जा सकी। कुछ को हाथ में बंधी घड़ियों और पर्स से पहचाना गया।

आतंकियों ने घात लगाकर किया था हमला
- अवंतिपोरा के गरीपोरा के पास आंतकी गुरुवार की शाम करीब 3 बजे घात लगाकर बैठे थे। इस इलाके में हाईवे से गुजर रही सीआरपीएफ जवानों की बस के काफिले में एक आतंकी विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर घुस गया। ब्लास्ट इतना भीषण था कि एक पूरी बस उड़ गई थी। इस घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।
- जैश का आतंकी आदिल अहमद डार उर्फ वकास कमांडो ने विस्फोटकों से भरी कार लेकर जवानों की बस को टक्कर मारी थी। पुलवामा के काकापोरा का रहने वाला आदिल 2018 में घर से अचानक गायब हो गया था और जैश से जुड़ गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pulwama attack LIVE Updates: Aadhaar cards, IDs and leave application helped identify CRPF martyrs: Latest news and updates on Pulwama Attack: Dainik Bhaskar News in Hindi

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.