देश का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन रियलमी XT लॉन्च, शुरुआती कीमत 15,999 रु.
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी रियलमी ने शुक्रवार को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी XT को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। यह देश का पहला फोन है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया। इसके बेस वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 18,999 रुपए है। फोन दो कलर ऑप्शन पर्ल ब्लू और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध होगा।
पहली सेल 16 सितंबर को
फोन की पहली सेल 16 सितंबर से शुरू होगी। इसे खासतौर से फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ कंपनी ने कई एक्सेसरीज भी लॉन्च किए, जिसमें पावरबैंक (कीमत 1,299 रुपए), वायरलेस बड्स (1,799 कीमत) और रियरमी XT के प्रोटेक्टिव केस (कीमत 399 रुपए) को भी लॉन्च किया।
गेमिंग लवर्स के लिए कंपनी ने इसके स्पेशल वर्जन रियलमी XT 730G को भी पेश किया। इसमें हैवी गेम खेलने के लिए स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर मिलेगा और 30 वॉट VOOC फ्लैश चार्जर भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत काी पुष्टि नहीं की है। इसे दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं