मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा- धोनी के रिटायरमेंट की खबरें गलत, हमारे पास इसका अपडेट नहीं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की खबरों को अफवाह बताया है। प्रसाद ने कहा कि उनके पास इससे जुड़ा कोई अपडेट नहीं है। दरअसल, पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि धोनी गुरुवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला रहेहैं। इसमें वे अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।
विराट के ट्वीट के बाद बढ़ी आशंकाएं
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार सुबह अपनी और धोनी की एक फोटो ट्वीट की थी। इसमें वेधोनी के सामनेघुटने के बल सिर झुकाए बैठे दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 वर्ल्ड टी-20 में जीत के बाद की थी। मुकाबले को भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। कोहली ने लिखा, "एक ऐसा मैच जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। उस रातइस आदमी (धोनी) ने मुझे ऐसे दौड़ाया था, जैसे मेरा फिटनेस टेस्ट हो रहा हो।"
सोशल मीडिया पर उड़ी धोनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अफवाह
इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर शिवाशीष एक फैन ने लिखा, "हम अभी धोनी के रिटायरमेंट के लिए तैयार नहीं हैं। प्लीज कोई इसे रोके। रोहित सेल्वाकुमार नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया कि थाला धोनी ने शाम 7:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। उम्मीद है कि यह रिटायरमेंट के बारे में न हो।
Press conference announced by thala dhoni at 7:00pm lets hope its not about retirement #Dhoni #dhoniinbillionhearts
— rohit selvakumar (@SelvakumarRohit) September 12, 2019
पिछली दो सीरीज में धोनी को टीम इंडिया में जगह नहीं
महेंद्र सिंह धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 टीम में जगह नहीं दी गई। इससे पहले वेस्टइंडीज के दौरे में भी टीम में शामिल नहीं थे। तब बीसीसीआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि धोनी खुद इस दौरे में शामिल नहीं होना चाहते थे। विंडीज दौरे के समय धोनी भारतीय सेना में सेवाएं देने के लिए कश्मीर गए थे। इस दौरान ऋषभ पंत टीम में विकेटकीपर के तौर पर रखे गए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं