3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान: राहुल बाहर, रोहित ओपनिंग करेंगे; शुभमन को पहली बार मौका
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा गुरुवार को मुंबई में कर दी गई। शुभमन गिल को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया। ओपनर लोकेश राहुल को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह रोहित शर्मा को ओपनिंग के लिए चुना गया।
भारतीय टीम पिछले 10 टेस्ट में 6 ओपनर्स को आजमा चुकी है, लेकिन कोई भी अपना स्थान पक्का नहीं कर सका। इनमें राहुल ने सबसे ज्यादा 9 टेस्ट खेले, लेकिन वे सिर्फ एक ही शतक लगा सके। 6 ओपनर्स ने इस दौरान कुल मिलाकर 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए। इनमें से तीन अर्धशतक तो 4 टेस्ट खेलने वाले मयंक अग्रवाल ने ही बनाए। एक शतक और एक अर्धशतक पृथ्वी शॉ के बल्ले से आए थे। रोहित अब सातवें ओपनर होंगे।
भारतीय टीम:विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, शुभमन गिल।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेड्यूल
| तारीख | टेस्ट | जगह |
| 2 से 6 अक्टूबर | पहला | विशाखापट्टनम |
| 10 से 14 अक्टूबर | दूसरा | रांची |
| 19 से 23 अक्टूबर | तीसरा | पुणे |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं