इमरान के सहयोगी का दावा- नवाज और बेटी से डील हुई, दोनों जल्द मुल्क छोड़ देंगे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

इस्लामाबाद.पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम जल्द ही जेल से रिहा हो सकते हैं। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता हुमायूं अख्तर ने यह दावा किया है। एक टीवी प्रोग्राम के दौरान अख्तर ने कहा- मेरी जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं से डील हो रही है और जल्द ही वे प्लेन में बैठकर मुल्क छोड़ देंगे। नवाज और मरियम पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। दोनों पिछले साल दिसंबर से जेल में हैं।

  • 'समा टीवी' के कार्यक्रम में अख्तर ने नवाज से हो रही डील का खुलासा किया। उन्होंनेदावा किया कि शरीफ परिवार ये बिल्कुल नहीं चाहता कि अवाम के सामने डील और उनके नामों का खुलासा हो। लिहाजा, गोपनीयता बरती जा रही है। हालांकि, इसी कार्यक्रम में नवाज की पार्टी पीएमएलएन के प्रवक्त ने किसी डील से इनकार किया।
  • पीटीआई के अख्तर ने कहा, "मेरी जानकारी के मुताबिक नवाज और उनकी बेटी मरियम एक डील पर दस्तखत के लिए तैयार हो गए हैं। इसके मुताबिक, वो मुल्क का कुछ पैसा लौटाएंगे। इसके बाद उनके लिए प्लेन तैयार रहेगा। वो देश से बाहर चले जाएंगे।"

इमरान खान ऐसा कर भी सकते हैं

  • पाकिस्तान मीडिया में पिछले दिनों भी नवाज से डील की खबरें आईथीं। कुछ खबरों में कहा गया था कि मुल्क दिवालिया होने की कगार पर है और महंगाई से जनता में रोष है। नवाज की पीएमएलएन और बिलावल भुट्टो जरदारी की पीपीपी सरकार के खिलाफ एकजुट हो चुकी है। इमरान और सेना चाहती है कि अवाम का ध्यान बांटने के लिए नवाज का मुद्दा उछालना जरूरी है।
  • पाकिस्तान में ब्लड मनी कानून है। इसके तहत अगर दोषी और पीड़ित के बीच डील हो जाती है तो दोषी की सजा रद्द की जा सकती है। इसमें दोषी पक्ष पीड़ित को एक तयशुदा रकम अदा करता है। अख्तर ने डील के पीछे इसी कानून का हवाला दिया। हालांकि, पाक सरकार ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नवाज और उनकी बेटी भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। (फाइल)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.