इमरान खान के मंत्री ने कहा- सरकार ने जमात-उद-दावा पर लाखों रुपए खर्च किए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
इस्लामाबाद.पाकिस्तानी सरकार के मंत्री एजाज अहमद ने गुरुवार को कहा किसरकार ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर लाखों रुपए खर्च किए हैं।अहमद पाकिस्तान के अंदरूनी मामलों के मंत्री हैं। उन्होंने एक स्थानीय न्यूज चैनल से हुई बातचीत में कहा कि हमें प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों को मुख्यधारा में लाना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान,कश्मीर के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का साथ पाने में नाकामयाब हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री इमरान खान और एक विशेष सत्ता वर्ग पर पाकिस्तान की छवि खराब करने का आरोप भी लगाया। मंत्री अहमद के अनुसार वैश्विक मंचों को यह लग रहा है कि पाकिस्तान एक गंभीर देश नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने कश्मीर से संबंधित मुद्दों को उठाया तो अंतरराष्ट्रीय मंचों ने हमारी बात पर यकीन नहीं कियालेकिन भारत की बातों को माना।
पाक आतंकी कश्मीर में सक्रिय हैं: इमरान
इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका में एक कार्यक्रम मेंयह स्वीकार किया था कि पाकिस्तान के आतंकवादी कश्मीर और अफगानिस्तान में सक्रिय हैं। तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सत्ता में आने से पूर्व की सभी पाकिस्तानी सरकारें अपने यहां के आतंकी संगठनों से हथियार छुड़वाने में नाकाम रही।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं