49 साल की बिनोदिनी बच्चों को पढ़ाने के लिए 11 साल से रोज नदी पार कर स्कूल पहुंच रहीं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
लाइफस्टाइल डेस्क. ओडिशा की 49 वर्षीय बिनोदिनी समल बच्चों को पढ़ाने के लिए रोजाना नदी पार करके विद्यालय पहुंचती है। 53 छात्रों वाले राठियापाल प्राइमरी स्कूल तक पहुंचने के लिए बिनोदिनी मानसून में गलेतक भरी सापुआ नदी को पार करती हैं। बिनोदिनी कहती हैं किउनके लिए काम मायने रखना है, पानी नहीं। रोजाना भीगने के कारण वह कई बार बीमार हुईं, लेकिन छुट्टी नहीं ली।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं