भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम संगठन ने ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का समर्थन किया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

ह्यूस्टन. अमेरिका के ह्यूस्टन में एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम संगठन (आईएमएजीएच) ने टेक्सास में होने वाले 'हाउडी, मोदी' कार्यक्रम का जोर-शोर से समर्थन किया है। संगठन ने 22 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की भी तैयारियां कर ली हैं। संगठन पीएम के सम्मान में रखे गए समारोह के आयोजकों में से एक है।

आईएमएजीएच के अध्यक्ष मकबुल हक ने कहा कि हम एक दूसरे की आस्था या विचारों से असहमत हो सकते हैं, लेकिन जब तक हम उनके साथ सौहार्द और दोस्ती केमाहौल में बातचीत नहीं करते, तब तक हम अपनी बात उन तक नहीं पहुंचा सकते। संगठनके संस्थापक अध्यक्ष लताफत हुसैन ने कहा, ''मैं मोदी जी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में बड़ा हुआ। मैंने हमेशा महसूस किया कि जो-जो अवसर दूसरों के पास हैं, वहीं मेरे पास भी हैं। मुझे एक भारतीय और मुस्लिम होने पर गर्व है। ऐसे में जब मेरी मातृभूमि के नेता मेरे अपनाए गए शहर में आ रहे हैं तो मेरी जिम्मदारी है कि उनका हार्दिक स्वागत करूं।''

आईएमएजीएच का लक्ष्य स्थापना के बाद से ही संस्कृतियों, समुदायों और धर्मों में एकता को बढ़ावा देता रहा है।ह्यूस्टन में हिंदू और मुस्लिम संगठनों के बीच सहयोग सितंबर 2010 में तब हुआ, जब भारतीय संस्कृति केंद्र, विभिन्न भारतीय समूहों के कई संगठनों ने भारतीय मुस्लिम समूहों के साथ मिलकर ईद पार्टी आयोजित करने का फैसला किया।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का पोस्टर।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.