पाकिस्तानी प्रतिनिधि 2 दिन तक एससीओ समिट में शामिल नहीं हुए, केवल डिनर करने पहुंचे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.भारत में 12-13 सितंबर को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन(एससीओ) मिलिट्री मेडिसिन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें हिस्सा लेने पाकिस्तानी प्रतिनिधियों का एक दल भारत आया, लेकिन उसके अधिकारी दोनों दिन कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे। खास बात यह रही कि सभी प्रतिनिधि गुरुवार रात को डिनर में पहुंचे। इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पाक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है।
एससीओ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने सदस्य देशों के डेलिगेशन बुधवार से ही भारत पहुंचने लगे थे। एससीओ का सदस्य होने के कारण भारत ने पाकिस्तान को भी कॉन्फ्रेंस में बुलाया था। हालांकि, उसके अधिकारियों ने दोनों ही दिन कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लिया। इनमें से एक सेशन को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया था।
सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
सोशल मीडिया पर एससीओ डिनर की फोटो वायरल होने के बाद से ही यूजर्स ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। विनायक नाम के एक यूजर ने लिखा, "सुना है पाक अधिकारी खाने में सेव-टमाटर की सब्जी ढूंढ रहा था।" वहीं यूजर आदित्य राठौर ने लिखा, "अरे कभी-कभी तो 5 स्टार जैसा खाना खाने को मिलता है यार।"
Heard they were desperately looking for sev tamatar 🤔
— Vinayak (@vinayak_jain) September 13, 2019
पाक अफसर के पर्स चुराने का मामला हो चुका है वायरल
पिछले साल पाक के एक अफसर ने उच्चस्तरीय डेलिगेशन मीटिंग के बाद कुवैत के एक प्रतिनिधि का पर्स चुरा लिया था। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। बताया गया था कि कुवैत का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान में निवेश की योजना पर चर्चा करने आया था। मीटिंग खत्म होने के बाद एक प्रतिनिधि टेबल पर ही अपना पर्स भूल गया, जिसके बाद अफसर ने उसकी टेबल से पर्स उठाकर अपनी जेब में रख लिया था। सीसीटीवी की जांच के बाद प्रतिनिधि को पकड़ लिया गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं