एक दुकान से दूध-चिकन बेचने की योजना शुरू; भाजपा बोली- धार्मिक भावनाएं आहत होंगी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
भोपाल. मध्यप्रदेशसरकार नेएक ही आउटलेट पर गाय का दूध और कड़कनाथ मुर्गे का चिकन बेचने की योजना शुरू की है। सरकार का दावा है कि उसके पार्लर से मिलने वाला चिकनऔर गाय के दूध में शुद्धता की पूरी गारंटी है। लेकिन,भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। सरकार को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायकरामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय और उसका दूध बेहद पूजनीय होता है जिसका कई त्योहारों में और उपवास में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जो व्यक्ति चिकन बेच रहा है, वही व्यक्ति गाय का दूध कैसे बेच सकता है। उन्होंने कहा किसरकार ने चिकन और दूध के पार्लर को एक साथ खोलकर हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, इसलिए दोनों पार्लरको अलग-अलग जगह पर खोला जाए और दोनों का व्यवसाय करने वाले व्यक्ति भी अलग हों।
मंत्री ने कहा- भाजपा के आरोप निराधार
मध्यप्रदेश सरकार केपशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा किभाजपा के आरोप निराधार हैं।कड़कनाथ चिकन पार्लर और मिल्क पार्लर के बीच में पार्टीशन किया गया है। इसमें एक तरफ कड़कनाथ का मांस तो दूसरे हिस्से से गाय का दूध बेचा जा रहा है।
आदिवासी युवाओं को रोजगार देंगे
लाखन यादव ने कहा कि दोनों पार्लर को साथ में इसलिए बनाया गया है ताकि एक ही जगह पर लोगों को दोनों चीजें मिल सकें। आदिवासी युवाओं को रोजगार देने और जनता को शुद्ध दूध उपलब्ध कराने के मकसद से एक ही जगह दूध और चिकन बेचने की योजना शुरू की है। इसमें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत आउटलेट खोलकर सरकार गाय का शुद्ध दूध, कड़कनाथ चिकन और देसी अंडे मुहैया कराएगी।
एक ही आउटलेट में बेच रहे हैं दूध और चिकन
पशुपालन विभाग के पशुधन औरकुक्कुट विकास निगम ने भोपाल में ऐसा एकपार्लर खोला है। इस पार्लर में एक तरफ मशहूर कड़कनाथ का चिकन और अंडे मिल रहे हैं।दूसरी तरफ गाय का शुद्ध दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। भोपाल के बुल मदर फार्म की गायों का दूध इस पार्लर के जरिए बेचा जा रहा है। वहीं, कुक्कुट विकास निगम आदिवासियों को कड़कनाथ मुर्गों को खिलाने के लिए दाने उपलब्ध करा रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं