खुदरा महंगाई दर अगस्त में 3.21% दर्ज, बीते 10 महीने में सबसे ज्यादा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. खुदरा (रिटेल)महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 3.21% पहुंच गई। यह 10 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे ज्यादा 3.38% अक्टूबर 2018 में थी। अगस्त में खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से महंगाई दर पर असर पड़ा। फूड बास्केट की महंगाई दर 2.99% पहुंच गई। जुलाई में 2.36% थी। सांख्यिकी विभाग ने गुरुवार को आंकड़े जारी किए। खुदरा महंगाई दर इस साल जुलाई में 3.15% थी।
जुलाई में आईआईपी ग्रोथ4.3% रही
इसके साथ ही जुलाई के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की ग्रोथ के आंकड़े भी जारी किए। आईआईपी ग्रोथ जुलाई में 4.3% रही। पिछले साल जुलाई में 6.5% थी। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गतिविधियां सुस्त रहने की वजह से आईआईपी ग्रोथ पर ज्यादा असर पड़ा। इस सेक्टर की ग्रोथ 4.2% रही। पिछले साल जुलाई में 7% थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं