वित्त मंत्री आज अहम घोषणाएं कर सकती हैं, रिएलिटी-एक्सपोर्ट सेक्टर को राहत के आसार
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए अहम ऐलान किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिएलिटी और एक्सपोर्ट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए घोषणाएं की जा सकती हैं। अन्य सेक्टरों के लिए भी राहत देने के आसार हैं।
तिमाही जीडीपी ग्रोथ 6 साल में सबसे कम
अप्रैल-जून में जीडीपी ग्रोथ घटकर 5% रह गई। यह 6 साल में सबसे कम है। वाहन बिक्री लगातार घटने की वजह से ऑटो सेक्टर दबाव में है। अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सरकार ने पिछले दिनों बैंकों के मर्जर, स्टार्टअप को एंजल टैक्स से छूट और शेयर बाजार में विदेशी और घरेलू निवेशकों पर सरचार्ज बढ़ोतरी वापस लेने समेत कई ऐलान किए थे।
अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार कन्फ्यूज: प्रियंका गांधी
अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा कि सरकार कन्फ्यूज है। पार्टी नेता कपिल सिब्बल ने अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़े बताकर शुक्रवार को कहा कि इस सरकार का ट्रेलर ही काफी है हमें पूरी पिक्चर नहीं देखनी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं