सोनिया गांधी ने कहा- सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना काफी नहीं, सरकार से सड़कों पर लड़ाई लड़ें

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार से सड़कों पर लड़ाई लड़ें। कांग्रेस महासचिवों, राज्य प्रभारियों की बैठक में सोनिया ने कहा कि केवल सोशल मीडिया पर एक्टिव और एग्रेसिव रहना ही काफी नहीं है।

सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश दिया- यह बेहद जरूरी है कि आप सीधे लोगों के पास तक जाएं और उनकी समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ें। हालांकि, अभी भी पार्टी को सोशल मीडिया पर और बेहतर काम करने की जरूरत है।


"गांधी और पटेल के संदेशों का गलत इस्तेमाल हो रहा'
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने इस बैठक में मोदी सरकार पर गिरती अर्थव्यवस्था, बदले की राजनीति और आवाज दबाने के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर आरोप लगाया कि यह पार्टी महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अंबेडकर की विरासत का इस्तेमाल कर रही है और इन लोगों के सच्चे संदेशों का इस्तेमाल अपने कुटिल मकसद को पूरा करने में कर रही है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Congress: Sonia Gandhi: Congress president says, not enough to be active on social media, fight government on streets

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.