केजरीवाल ने कहा- प्रदूषण से निपटने 4 से 15 नवंबर तक फिर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होगा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इस बार फिर से प्रदूषण नियंत्रित रखने के लिए 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होगा।दिल्ली सरकार हर वार्ड में दो-दो एन्वायरमेंट मार्शल तैनात करेगी।पेड़ लगाने के लिए एक नंबर जारी करेंगे। प्रदूषण से निपटने के लिए 7 प्वाइंट का एक्शन प्लान तैयार किया गया है।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि 15 नवंबर के बाद जब पराली का प्रदूषण कम हो जाएगा। तब दो प्लान (दिवाली और ऑड-ईवन) हटाए जाएंगे। इसके बाद दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान लागू रहेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं