भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 5 रन से हराया, लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क.भारतीय अंडर 19 क्रिकेटटीम ने लगातार दूसरी बार एशिया कप जीत लिया है। शनिवार को श्रीलंका के कोलंबो में रोमांचक फाइनल में टीम इंडियाने बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजीकरते हुए भारत ने 32.4 ओवर में 106 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने शुरुआती 4 विकेट महज 16 रन पर खो दिए और 101 रन पर ऑल आउट हो गई। 5 विकेट झटकने वाले अथर्व अंकोलेकर को मैन ऑफ द मैच रहे।
Defending Champions India U19 hold their nerve and seal a thrilling 5 run win over Bangladesh in U19 Asia Cup final. We are proud of you boys! ✌✌ pic.twitter.com/Lo6j32Cfte
— BCCI (@BCCI) September 14, 2019
भारतीय टीम की बल्लेबाजी नहीं चली
भारत के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीता और सबको चौंकाते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विकेट में नमी थी और कोलंबो के इस स्टेडियम में हालात तेज गेंदबाजों के अनुकूल थे। इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार बैटिंग करने वाले अर्जुन आजाद खाता खोले बिना शाकिब का शिकार बने। कप्तान ध्रुव ने 57 गेंद पर 33, करन लाल ने 37 और रावत ने 19 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई के अंकों में भी नहीं पहुंच सका। जूनियर टीम 32.4 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से मृत्युंजय चौधरी और शमीम हुसैन ने 3-3 विकेट लिए।
बांग्लादेश टीम दबावनहीं झेल पाई
107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत भी बेहद खराब रही। एक वक्त उसके 4 विकेट महज 16 रन पर गिर गए थे। तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने रफ्तार और स्विंग का जादू दिखाते हुए शुरुआत में ही तीन विकेट झटक लिए। इसके बाद लेफ्ट आर्म सीमर अथर्व अंकोलेकर ने 8 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट लिए और बांग्लादेश की पराजय पर मुहर लगा दी। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। बांग्लादेश की तरफ से कप्तान अकबर अली ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं