पाक नेता पीओके के नौजवानों को घुसपैठ के लिए उकसा रहे, वे उन्हें चारे की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं: सेना

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

श्रीनगर. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत उनके कई नेता पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के नौजवानों को कश्मीर में घुसपैठ और भारत के खिलाफ साजिश के लिए उकसा रहे हैं। इस पर शनिवार को उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी नेता पीओके के लोगों को चारे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारी सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर उनसे निपटने के लिए तैयार है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम उल्लंघन किया। गोलीबारी के बीच संदोते, बालाकोट और बेहरोट गांव के तीन सरकारी स्कूल में बच्चे फंस गए। जिन्हें भारतीय सेना ने रेस्क्यू किया।

पाक की ओर से कई बार घुसपैठ की कोशिशेंहुईं

रणबीर सिंह ने कहा, ''पाकिस्तान की ओर से पिछले कई दिनों से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं। पाक नेता पिछले कुछ दिनों से पोओके के लोगों के संपर्क में हैं। वे नागरिकों को एलओसी के करीब आने और भारत में घुसपैठ करने के लिए उकसा रहे हैं। पाकिस्तान को सावधान करना चाहता हूं कि पीओके के आम नागरिकों को चारे की तरह इस्तेमाल नकरें। क्योंकि भारतीय सेना का एजेंडा साफ है कि एलओसी पर कोई भी घुसपैठ या हिंसा होगी तो उसका प्रभावी जवाब दिया जाएगा।''

पाकिस्तान अपने नागरिकों को एलओसी पर आने से रोके: रणबीर सिंह

ले. जनरल ने कहा, ''एलओसी पर स्थिति नियंत्रण में हैं। वहां दूसरी तरफ (पीओके) में कुछ हिंसात्मक घटनाएं हुई हैं, जिनकी जिम्मेदारी पाकिस्तान और उनकी सेना की है। मैं उनसे (पाक और उनकी सेना) कहना चाहता हूं कि वे उनके नागरिकों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें एलओसी के करीब न आने दें। भारतीय सेना एलओसी पार से होने वाली हर हरकत और आतंकी गतिविधियों का जवाब देने के लिए तैयार है।''

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.