राकांपा नेता उदयनराजे ने लोकसभा से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल हुए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. शिवाजी के 13वें वंशज और राकांपा नेता उदयनराजे भोसले शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी केराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।इससे पहले उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वे महाराष्ट्र के सातारा से सांसद हैं। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शनिवार को भाजपा में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देर रात उदयनराजे पुणे से दिल्ली पहुंचे थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद उन्हें लेकर यहां आए।
भाजपा पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया-आज शिव छत्रपति, जिन्होंने स्वदेश और स्वधर्म के लिए कठिन से कठिन समय में एक बहुत बड़ा वैचारिक आंदोलन शुरू किया और संघर्ष करके स्वराज की स्थापना की, उनके वंशज उदयनराजे जी भाजपा में आए हैं। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा किमैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से इनका हार्दिक स्वागत करता हूं।
शाह ने कहा- विधानसभा में भाजपा पहले से ज्यादामजबूत होकर उभरेगी
शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से जो परिणाम आए थे, उससे भी अच्छे परिणाम विधानसभा चुनाव में आएंगे।भाजपा पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी और हमारा गठबंधन तीन चौथाई से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगामहाराष्ट्र का खोया हुआ गौरव लौटाने का काम देवेंद्र फडणवीस जी की सरकार ने किया है। महाराष्ट्र की जनता मोदी जी के साथ 2014 से ही मन से जुड़ी है और 2019 में भी इसकी पुनरावृत्ति वहां हुई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं