डिज्नी के सीईओ का 8 साल बाद एपल के बोर्ड से इस्तीफा, दोनों कंपनियां वीडियो स्ट्रीमिंग में उतर रहीं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
कैलिफॉर्निया. अमेरिकी एंटरटेनमेंट कंपनी डिज्नी के सीईओ बॉब आइगर ने एपल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से 10 सितंबर को इस्तीफा दे दिया। एपल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आइगर 2011 में एपल के बोर्ड में शामिल हुए थे। वे एपल की कॉरपोरेट गवर्नेंस कमेटी के प्रमुख थे। कंपनी के कंपेनसेशन बोर्ड में भी थे। आइगर ने वीडियो स्ट्रीमिंग में एपल और डिज्नी के कॉम्पिटीशन की वजह से इस्तीफा दिया। एपल टीवी प्लस सर्विस के जरिए 1 नवंबर से वीडियो स्ट्रीमिंग में उतरेगी। डिज्नी भी नवंबर में ही स्ट्रीमिंग सर्विस शुरू करेगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं