पाक में ट्विटर ट्रेंड- शाहिद अफरीदी अगले प्रधानमंत्री होंगे, यूजर्स बोले- ये तो पीओके भी भारत को दे देगा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
इस्लामाबाद.पाकिस्तान में पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर की गले मिलते हुए फोटो ट्विटर पर वायरल हो रही है। इस पर यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाते हुए लिखा कि यह पूर्व क्रिकेट कप्तान देश के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा- अगर अफरीदी प्रधानमंत्री बनेतो पाक के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भी भारत को दे देंगे।
एक यूजर ने अफरीदी और गफूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अगले प्रधानमंत्री बनने की ओर?'। वहीं अन्य यूजर ने ट्वीट किया, 'यह पागलों का देश है।' एक यूजर ने लिखा, 'ये (अफरीदी) तो प्रधानमंत्री इमरान खान से भी बड़ा झूठा है। पाकिस्तानी रोते ही रह जाएंगे।'
Aager ye PM bun gia to lss ne Azad Kashmir bhi Modi K munh per de marna hay.
— maqsood-ur-Rahman (@maqsoodcrs) September 15, 2019
पीओके के मुजफ्फराबाद में इमरान खान ने 13 सितंबर को रैली की थी। कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद से बौखलाए इमरान का दो हफ्ते में ये दूसरा पीओके दौरा था। इस दौरान पूर्व पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी उनके साथ थे और उन्होंने भी कश्मीर का नाम लेकर लोगों को भड़काने की कोशिश की।
Oh dear god.. pic.twitter.com/tSTi90ArTb
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) September 13, 2019
अफरीदी ने कहा- मुसलमानों पर ही जुल्म क्यों होता है
अपने भाषण में अफरीदी ने कहा था, 'मैं कश्मीर के साथ हूं, मैं हर जालिम के खिलाफ हूं, मजलूम के साथ हूं। बात कश्मीर की नहीं है, बात इंसानियत की है। दुनिया के किसी कोने में जुल्म होगा तो हम पाकिस्तानी हम मुसलमान उनके लिए हमेशा आवाज उठाएंगे, जुल्म के खिलाफ और जुल्म सिर्फ मुसलमानों पर क्यों हो रहा है, असल सवाल पूछने वाला ये है यूनाइटेड नेशन्स और बड़ों से, कि मुसलमानों पर जुल्म क्यों हो रहा है, इसकी वजह क्या है।'
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं