प्रियंका का केंद्र पर तंज- कैच पकड़ने के लिए गेंद पर नजर जरूरी, वरना दोष ओला-उबर पर मढ़ते रहेंगे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। क्रिकेट मैच के इस वीडियो के जरिए उन्होंने केंद्र सरकार के मंत्रियों के द्वारा हाल ही में अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयानों पर तंज कसा।
प्रियंका ने लिखा, ''सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरूरी है। वरना आप सारा दोष #गुरुत्वाकर्षण, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते रहेंगे।भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी।''
सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरुरी है। वरना आप सारा दोष #gravity, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते रहेंगे।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 13, 2019
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी। pic.twitter.com/3zqBnoIZYp
आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण की खोज में गणित काम नहीं आया था: गोयल
इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए। यूजर्स ने उनसे जुड़े मीम्स और जोक्स शेयर किए। दरअसल, एक ट्रेड बोर्ड की मीटिंग में मंत्री ने कहा था कि आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण की खोज करने में गणित किसी काम नहीं आया था। हल्ला मचने पर गोयल ने इसके स्पष्टीकरण में कहा- मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया।
युवा वर्ग नई कार लेने से ज्यादा ओला और उबर पसंद कर रहे: सीतारमण
कुछ दिन पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑटो सेक्टर में मंदी के पीछे एक वजह युवाओं के बदलते माइंडसेट को बताया था। उन्होंने कहा था कि युवा वर्ग नई कार के लिए ईएमआई का भुगतान करने से ज्यादा ओला और उबर जैसी रेडियो टैक्सी सर्विस का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। इस बयान को लेकर भी सोशल मीडिया पर हल्ला मचा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं