मारुति का सवाल- कैब सर्विस तो 7 साल से है, बिक्री अब क्यों घटी; प्रियंका ने कहा- सरकार कन्फ्यूज
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
गुवाहाटी. मारुति सुजुकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने बुधवार को कहा कि ओला और उबर जैसी सर्विस को ऑटो इंडस्ट्री में मंदी की ठोस वजह नहीं कहा जा सकता। निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए विस्तृत अध्ययन की जरूरत है। श्रीवास्तव ने कहा कि ओला और उबर तो पिछले 6-7 साल से हैं। इस दौरान ऑटो इंडस्ट्री ने अच्छा दौर भी देखा। पिछले कुछ महीनों में ही वाहन बिक्री में गिरावट तेज क्यों हुई? सिर्फ ओला-उबर इसकी वजह नहीं मानी जा सकती। उधर, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने तंज कसा है कि अर्थव्यवस्था के मामले में सरकार कन्फ्यूज है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं