22 साल पहले लापता हुआ था युवक, गूगल अर्थ की मदद से पड़ोसी ने तालाब से खोजा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

वॉशिंगटन. अमेरिका के फ्लोरिडा में 22 साल पहले कार के साथ लापता हुए एक व्यक्ति का गूगल अर्थ की मदद से पता चला है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकके पड़ोसी ने जब घर के पास वाले तालाब को गूगल इमेज से देखा तो उसके अंदरकार जैसी चीज दिखी। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद कार को बाहर निकाला गया। पुलिस नेबताया किविलियम मॉल्ट (40) 1997 से लापता था। उसके कंकाल को तालाब से निकाला गया।

शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता टेरी बारबेरा ने गुरुवार बताया कि वेलिंगटन के ग्रेंड आइसलेस में रहने वाला एकव्यक्ति गूगल अर्थ की मदद से अपने पड़ोसी को ढूंढने की कोशिश कर रहा था। उसने जब लेक को जूम किया तो उसे कार जैसी कोई चीज नजर आई।पड़ोसी ने शेरिफ कार्यालय को 28 अगस्त को इसकी सूचना दी। तालाब से सफेद रंग की सेडानबरामद हुई। कार के अंदर मानव कंकाल पाया गया, इसकी पहचान विलियम मॉल्ट के रूप में हुई।

अमेरिका में लापता व्यक्ति का रिकॉर्ड रखने वाली संस्था ने बताया कि मॉल्ट नवंबर 1997 में नाइट क्लब गया था। वह आधी रात को वहां से लौटा लेकिनघर नहीं पहुंचा। जब मॉल्ट लापता हुआ था तब उसके घर का निर्माण हो रहा था।वर्तमान में मॉल्ट के घर में रह रहे एक व्यक्ति ने बताया कि मैंने कभी भी इस तालाब के निकट ऐसी चीज कभी नहीं देखी। मुझे विश्वास नहीं हो रहाकि यहां पर 22 साल पुराना शव पड़ा हुआ था।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तालाब में विलियम मॉल्ट की पड़ी कार।
पड़ोसी ने जब तालाब को जूम किया तो उसे कार जैसी चीज दिखी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.