भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तीन लापता

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

भोपाल. मध्य प्रदेश के भोपाल में खटलापुरा घाट परशुक्रवार तड़के तीन बजे गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव में 19 लोग सवार थे। पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गयाहै औरतीनलोगों की तलाश की जा रही है। मारे गए लोग पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे।मौके पर एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौजूद है।

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। हादसे में 11 लोगों का मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी। नगर निगम इसके लिए अलग से घोषणा करेगी।


दो नावों में 23 लोग सवार थे
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दो नावों पर 22-23 लोग सवार थे, मैंने 7-8 लोगों को बचाया। सभी लोग 27-28 साल उम्र के थे। कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहने हुआ था। दोनों नावें एक-दूसरे से बंधी हुई थीं। एक नाव पलटी तो लोग दूसरी पर कूद गए। लिहाजा नाव का संतुलन बिगड़ गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भोपाल स्थित खटलापुरा घाट।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.