सिब्बल का मोदी के "पिक्चर अभी बाकी है" बयान पर तंज- हमें बाकी की फिल्म देखनी ही नहीं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर चुटकी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को रांची में एक रैली को संबोधित किया था। उन्होंने एनडीए सरकार के पहले सौ दिन के विकासकार्य के बारे में कहा था कि यह केवल ट्रेलर है। पूरी फिल्म अभी बाकी है।
उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान को आर्थिक मंदी से जोड़ते हुए और कुछ आंकडे़ भी पेश किए। उन्होंने ट्वीट किया कि- हमें बाकी फिल्म नहीं देखनी। सिब्बल ने ट्वीट में जीडीपी में आई 5% गिरावट, राजस्व संग्रह में 1% की मामूली बढ़ोतरी, ऑटोमोबाइल सेक्टर, जीएसटी संग्रह और बेरोजगारी में हुई 8.2% की बढ़ोतरी का उल्लेख किया।
PM : 100 days a trailer , film to Abhi baki hai
— Kapil Sibal (@KapilSibal) September 13, 2019
Down
1) GDP 5%
2) Revenue collections up 1% ( down from 22% last year )
3) consumption
5) Auto sales ( 10th straight month )
6) GST collections
7) Investments
UP
Unemployment : 8.2%
Hamein baki film nahin dekhni !
आर्थिक मंदी के कारण कांग्रेस केंद्र सरकार को घेर रही है
पिछले महीने केन्द्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी की विकास दर (ग्रोथ रेट) घटकर 5% रह गई है। यह 6 साल (25 तिमाही) में सबसे कम है। विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में आई मंदी को लेकर कांग्रेस लगातार केन्द्र सरकार को घेर रही है। सरकार का दावा किया है कि जल्द ही अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आएगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं