छात्रा के यौन शोषण के आरोप पर स्वामी चिन्मयानंद से एसआईटी ने 7 घंटे तक पूछताछ की

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

शाहजहांपुर.पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामीचिन्मयानंद से एसआईटी ने गुरुवार देर रात करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। चिन्मयानंद पर उनके लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने यूपी पुलिस से भी चिन्मयानंद केस से जुड़े सवाल पूछे। हालांकि, छात्रा के आरोपों पर चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

चिन्मयानंद के वकील का कहना है कि हम पूरी तरह से जांच में सहयोग कर रहे हैं और दोबारा पूछताछ के लिए आना पड़ सकता है।चिन्मयानंद गुरुवार रात 1 बजे तक एसआईटी के पूछताछ रूम में मौजूद थे। उनसे छात्रा और उसके परिवार के आरोपों से जुड़ी जानकारी ली गई। इससे पहले एसआईटी ने बुधवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई थी।

चिन्मयानंद को एसआईटी पर पूरा भरोसा
इससे पहले चिन्मयानंद ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और उन्हें उस पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है और एसआईटी की जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

पीड़िता ने लगाए थे आरोप
स्वामी सुखदेवानंद विधि महाविद्यालय में एलएलएम करने वाली छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उसने कहा था कि एक संन्यासी ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है और उसे और उसके परिवार को इस संन्यासी से जान का खतरा है। उसके बाद लड़की के पिता ने चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म औरशारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Chinmayanand, Accused Of Rape By Student, Questioned For 7 Hours

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.