मोबाइल पर पबजी गेम खेलने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
अहमदाबाद. गुजरात के राजकोटमें बीते दो दिनों में मोबाइल पर पबजी गेम खेलने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से छह कॉलेज स्टूडेंट्स हैं। पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने 6 मार्च को जारी किए गए नोटिस में 'पबजी' और 'मोमो चैलेंज' जैसे ऑनलाइन गेम्स शहर में खेलने पर प्रतिबंध लगाया था।
गेम खेलने वालों को गिरफ्तार करने के निर्देश
पुलिस इंस्पेक्टर वीएस वंजारा ( तालुका, राजकोट) ने बताया कि सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देशानुसारकिसी भी व्यक्ति को शहर में ऐसेगेम्स खेलते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए गए थे।मंगलवार को टीम ने छह कॉलेज स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया। वे सभी कालावाड रोड (जगन्नाथ चौक) में मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहे थे। उसी दिन गांधीग्राम पुलिस ने 25 साल के युवक को और बुधवार को तीन लोगों कोइसी आरोप में गिरफ्तार किया।
सभी को जमानत मिल गई
पुलिस की प्रेस रिलीज के मुताबिकइन सभी को इंडियन पेनल कोड सेक्शन 188 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। बाद में जमानत दे दी गई। पुलिस कमिश्नर का मानना है किइस तरह के गेम्स पर प्रतिबंध जरूरी है। येबच्चों और युवाओं में हिंसक प्रवृत्ति को बढ़ाते हैं। इनके कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान भी होता है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर एके सिंह ने भी बुधवार को ऐसा ही एक नोटिस जारी किया, जिसमें शहर में इन गेम्स को खेलने पर बैन लगाया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं