इंडोनेशिया विमान हादसे की तरह इथियोपिया में क्रैश हुए प्लेन का स्टेब्लाइजर संदिग्ध हालत में मिला

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

अदिस अबाबा. इथोपियन प्लेन क्रैश के जांचकर्ताओं का दावा है कि हादसे के बाद विमान से स्टेबलाइजर के जो टुकड़े मिले, वे पिछले साल इंडोनेशिया में हुए प्लेन क्रैश की तरह ही संदिग्ध स्थिति में थे।इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स-8 रविवार सुबह उड़ान भरने के बाद 8600 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा और उसके बाद अचानक 441 किमीप्रति घंटा की रफ्तार से नीचे आकर क्रैश हो गया। इसमें 4 भारतीय समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी।

पिछले साल अक्टूबर में इंडोनेशियाई कंपनी लॉयन एयर का बोइंग-737 मैक्स 8 का नया विमान जकार्ता में क्रैश हो गया था। इसमें 189 लोगों की मौत हुई थी। तब ब्लैक बॉक्स की जांच में सामने आया था कि लॉयन एयर का विमान ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अचानक से नीचे जाकर क्रैश हो गया। इसके बाद कई विशेषज्ञों ने इसे बोइंग के नए मॉडल की तकनीकी दिक्कत बताया था। हालांकि, इथियोपिया में हुए हादसे के बादभारत, अमेरिका, जर्मनी समेत लगभग सभी देशों ने मैक्स 8 की उड़ान पर रोक लगा दी।

पायलट ने बताई थी नियंत्रण संबंधी परेशानी

इसबीचन्यूयाॅर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अदिस अबाबा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 3 मिनट बाद ही विमान में कुछ गड़बड़ी आ गई थी। इसके बाद पायलट ने एयरपोर्ट लौटने की परमिशन मांगी थी। लेकिन बीच में ही दोनों का संपर्क टूट गया। रिपोर्ट में कहा गयाकि पायलट ने एयरपोर्ट को फ्लाइट में नियंत्रण संबंधी समस्या के बारे में बताया था। उस वक्त विमान सुरक्षित ऊंचाई तक भी नहीं पहुंच पाया था। हालांकि, संपर्क खत्म होने के कुछ ही देर बाद विमान प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र के पास रडार से गायब हो गया।

बोइंग पर इंडोनेशिया विमान हादसे के बाद दर्ज हुआ थाकेस
विमान निर्माता कंपनी बोइंग पर इंडोनेशिया विमान हादसे के बाद असुरक्षित डिजाइन को लेकर केस दर्ज किया गया था। मामला क्रैश में जान गंवाने वाले एक युवक के परिवार ने ही दर्ज कराया था। याचिका में आरोप लगाया गया कि बोइंग ने पायलट और लॉयन एयरलाइंस को उस सुरक्षा फीचर के बारे में जानकारी नहीं दी, जिसकी वजह से विमान चुनिंदा परिस्थितियों में अचानक नोजडाइव यानी सीधा नीचे गिर सकता है। दावा किया गया था कि ऐसी स्थिति में पायलट भी विमान को क्रैश से नहीं बचा सकता।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इथियोपिया में हुए विमान हादसे के बाद मलबे पर फूल चढ़ाते लोग।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.