इंटरनेट पर #trashtag चैलेंज, 26 हजार लोगों ने कचरा साफ कर फोटो पोस्ट की
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वॉशिंगटन. दुनियाभर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सफाई को लेकर #trashtag (हैशटैगट्रैशटैग) चैलेंज रखा गया। इसमें लोगों से अपने आसपास कचरा इकट्ठा करने की चुनौती रखी गई। इसके फोटो पोस्ट करने के लिए भी कहा गया। दुनियाभर से लोगों ने पार्क, सड़क, समुद्र और बीच की सफाई के 26 हजार से ज्यादा फोटो पोस्ट किए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं