छत्रपति शिवाजी स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, कई लोग मलबे में दबे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई. छत्रपति शिवाजी स्टेशन के पास बने एक फुट ओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा गुरुवार को गिर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सड़क पर मलबा गिरने से कई लोग इसमें दब गए हैं। मलबे को हटाने का काम शुरू हो गया है। सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, फुट ओवर ब्रिज सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म नंबर एक के उत्तरी छोर को बीटी लेन से जोड़ता है। हादसे की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
a foot over bridge near Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus collapsed news

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.