18 मार्च को जारी हो सकता है पूरा शेड्यूल, चुनावों के बावजूद देश में ही सारे मैच होने की संभावना

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां सीजन 23 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए शुरुआती 17 मैचों का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। लोकसभा चुनावों के कारण बाकी का शेड्यूल अब तक नहीं जारी किया गया है। अब इसके 18 मार्च को जारी होने की संभावना है। इसी दिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)औरसुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि बैठक में आईपीएल के बाकी मैचों के शेड्यूल पर भी फैसला लिया जा सकता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान कोहली।
चेन्नई की टीम पिछले सीजन के फाइनल में हैदराबाद को हराकर चैम्पियन बनी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.