पाक आतंक के खिलाफ गंभीरता दिखाना चाहता है तो पहले हमें दाऊद को सौंपे- भारत

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. भारत ने कहा है कि पुलवामा हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ लिए जा रहे अपने एक्शन से पाकिस्तान गंभीरता दिखाने की कोशिश कर रहा है तो उसे दाऊद इब्राहिम और सैयद सलाहुद्दीन को हमें सौंप देना चाहिए। सरकारी सूत्र ने न्यूज एजेंसी से कहा कि दाऊद और सलाहुद्दीन दो ऐसे आतंकी हैं, जो भारत के नागरिक हैं और उन्हें पाकिस्तान में पनाह दी गई है।

1993 में हुए मुंबई बम धमाकों के सिलसिले में दाऊद इब्राहिम भारत में वांटेड है। वह भारत और अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है। दाऊद पाक में पनाह लिए हुए है। उधर, सैयद सलाहुद्दीन आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ है। वह एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है। यूएस सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका है। एक बयान में सलाहुद्दीन ने कहा था कि उसके संगठन को पाकिस्तान से मदद मिलती है।

दिखावटी एक्शन से बात नहीं बनेगी- भारत
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और दूसरे आतंकी संगठनों के खिलाफ कोई प्रामाणिक कदम उठाने में नाकाम रहा है। पुलवामा हमले के बावजूद पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाया है। अगर वह यह दिखाना चाहता है कि भारत की आतंकवाद को लेकर चिंता के प्रति वह गंभीर है तो उसे दाऊद, सलाहुद्दीन और ऐसे आतंकियों को सौंप देना चाहिए, जो भारतीय नागरिक हैं।

भारत ने आतंकी संगठनों के बारे में जानकारी सौंपी- सू्त्र
सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कई कदम उठा रहा है। आतंकियों को भी गिरफ्तार कर रहा है, लेकिन भारत इन्हें दिखावटी कदम मानता है। इस तरह के दिखावटी एक्शन से कोई बात नहीं बनने वाली है। दोनों देशों मध्य रिश्तों में कोई गर्माहट नहीं आने वाली।
सूत्रों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान को आतंकी संगठनों के बारे में कई जानकारियां सौंपी हैं। इनमें पाकिस्तान की जमीन से संचालित हो रहे आतंकी कैंपों की जगह का भी जिक्र किया गया है, जिसे किसी तीसरे देश ने प्रमाणित भी किया है।

मसूद अजहर पर चीन को समझाने की आखिरी कोशिश शुरू
जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकियों की सूची में डालने के प्रयास में अड़ंगा लगा रहे चीन को समझाने की आखिरी कोशिश शुरू हो गई है। अगर वह नहीं मानता है तो तीनों महाशक्ति इस बार निर्णायक लड़ाई के मूड में हैं। मसूद मामले पर सुरक्षा परिषद में ओपन वोटिंग भी कराई जा सकती है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
pakistan should hand over dawood and salahudeen to india to show sincerity on terror

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.