चौथी बार रद्द हुआ प्रियंका का यूपी दौरा, राज बब्बर बोले- कार्यक्रम की रूपरेखा तय नहीं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का यूपी दौरा चौथी बार रद्द हो गया। वे 18-20 मार्च तक तीन दिन के दौरे पर प्रयागराज से वाराणसी मोटरबोट से जाने वाली थीं। इस पर यूपी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि फिलहाल कार्यक्रम की रूपरेखा तय नहीं हुई है।
उप्र महासचिव प्रियंका गांधी जी अभी आयी भी नहीं कि उनके लम्बे-चौड़े प्रोग्राम आ गए। मान्यवरों, प्रियंका जी के प्रोग्राम की पूरी रूपरेखा अभी तैयार हो रही है एवं प्रशासन के समक्ष भी जा रही है। जल्द ही आप सबको सूचित किया जाएगा। प्रियंका जी के दौरे को लेकर आपका उत्साह स्वागत योग्य है।
— Raj Babbar (@RajBabbarMP) March 15, 2019
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं