कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल से भाजपा शासन को बर्खास्त करने की मांग की

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

पणजी. लोकसभा चुनाव के बीचगोवा कांग्रेस ने शनिवार को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल मृदुला सिन्हा को लिखे पत्र में पार्टी ने मांग की है कि वे भाजपा की अल्पमत की सरकार को बर्खास्त करें और राज्य केसबसे बड़े दल कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाए। कांग्रेस ने पत्र में यह भी लिखा, गोवा में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जाती है तो यह अवैध है और इस फैसले को चुनौती दी जाएगी।

गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 4 फरवरी 2017 को चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने 16 सीटें औरभाजपा ने 14सीटें जीती थीं। बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत थी। भाजपा (14), महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के तीन,गोवा फॉरवर्ड के दो और दो निर्दलीयविधायकों के साथसरकार बनाने में कामयाब हो गई थी।

पार्टी सीटें
कांग्रेस 16
भाजपा 14
महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी 3
गोवा फॉरवर्ड 3
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1
निर्दलीय 3
कुल सीटें 40


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Congress stakes claim to form govt in Goa

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.