मुलायम और डिंपल यादव के लिए वोट मांगेंगी मायावती, 11 संयुक्त रैलियां होंगी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

लखनऊ.बसपा प्रमुखमायावती सपा संरक्षक मुलायम सिंह के लिएमैनपुरी आकर जनता से वोट मांगेंगी। वे19 अप्रैल को यहां जनसभा को सम्बोधित करेंगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। दोनों पार्टियों ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है। इनकी 11 संयुक्त रैलियां होंगी। शुरुआत होली के बाद होगी।

मायावती अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के लिए भी कन्नौज में 25 अप्रैल को जनसभा करेंगी। सपा-बसपा की संयुक्त रैली1 मई को फिरोजाबाद में, 8 मई को आजमगढ़ में, 13 मई को गोरखपुर में और 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसीमें होगी।

सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने उम्मीद जताई है किइन रैलियों सेगठबंधन को काफी फायदा मिलेगा। गठबंधन की ओर से7 अप्रैल को देवबंद में संयुक्त रैली की जाएगी। इसमें अखिलेश और मायावती के साथ रालोद के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं, 8 अप्रैल को मेरठ लोकसभा सीट के लिए अखिलेश-मायावती संयुक्त प्रचार करेंगे।

जनता दल से अलग होकर मुलायम ने बनाई थी सपा

1992 में मुलायम सिंह ने जनता दल से अलग होकर समाजवादी पार्टी बनाई थी। भाजपाका रास्ता रोकने के लिए उन्होंने1993 में बहुजन समाज पार्टी से हाथ मिलाया और सरकार बनाई। हालांकि, मायावती इस सरकार में शामिल नहीं हुई थीं। 2 जून 1995 को बसपाने मुलायम सरकार से किनारा करते हुए समर्थन वापसी की घोषणा कर दी,जिससे दोनों दलों का गठबंधन टूट गया। मायावती के समर्थन वापसी के ऐलान के बाद मुलायम सरकार अल्पमत में आ गई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
up loksabha chunav 2019 mayavati will ask for vote for mulayam singh on 19 april in mainpuri

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.