प्रधानमंत्री ने कहा- गन कानून में बदलाव करेंगे, हमलावर 5 अप्रैल तक हिरासत में भेजा गया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वेलिंगटन. न्यूजीलैंड में गोलीबारी के संदिग्ध ब्रेंटन टैरेंट (28) को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। उस पर हत्या का आरोप है। उसे 5 अप्रैल तक हिरासत में भेजा गया। इस बीच न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा है कि देश के गन कानून में बदलाव होगा। क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों अल-नूर और लिनवुड में शुक्रवार को दोपहर की नमाज के दौरान हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 40 लोग मारे गए। इसमें बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी बाल-बाल बच गए थे। हमले में 9 भारतीय/भारतीय मूल के लोगों के लापता होने की खबर है।
कोर्ट में आरोपी को हथकड़ी लगी हुई थी
ब्रेंटन को कोर्टरूम में हथकड़ी लगी हुई थी। वह ऑस्ट्रेलियन मूल का फिटनेस इंस्ट्रक्टर है। कोर्ट ने उसने खुद को फासिस्ट बताया और जमानत के लिए आग्रह भी नहीं किया।
गन कानून में बदलाव होगा: आर्डर्न
प्रधानमंत्री आर्डर्न ने कहा, ''मुझे बताया गया कि मुख्य अपराधी ने 5 बंदूकों का इस्तेमाल किया, उसके पास इनका लाइसेंस था। आरोपी ने लाइसेंस नवंबर 2017 में हासिल किए थे। इस गंभीर घटना को देखते हुए मैं कह सकती हूं कि अब हमारा गन कानून बदल जाएगा।'' 2005, 2012 और 2017 में न्यूजीलैंड में गन कानून को बदलने के प्रयास किया गया था।
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि ब्रेंटन ने दुनियाभर में यात्रा की और न्यूजीलैंड में कुछ-कुछ अवधियों में समय बिताया। वह क्राइस्टचर्च का रहनेवाला नहीं है।
हमलावर ने फेसबुक पर लाइव किया थाकत्लेआम
ब्रेंटन ने मस्जिद में घुसने से पहले ही फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फुटेज में हमलावर को मस्जिद के अंदर घुसकर लोगों पर गोलियां बरसाते देखागया। हालांकि, घटना के बाद फेसबुक और ट्विटर ने यह वीडियो ब्लॉक कर दिया।गोलीबारी के बाद हमलावर ने वापस अपनी कार में बैठकर बंदूक के अटकने और लोगों को आसानी से मारने के बारे में भी बात की। ब्रेंटन नेखतरनाक मंशा वाला37 पन्नों के एक मैनिफेस्टो भी लिखा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं