चार दिन के दौरे पर पहुंचीं प्रियंका, लखनऊ में आज 2014 के उम्मीदवारों से मिलेंगी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार सुबह उत्तरप्रदेशके चार दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। वे आज यहांलखनऊ में कांग्रेस के टिकट पर पिछले कुछ चुनाव लड़े उम्मीदवारों और जन प्रतिनिधियोंकी बैठक लेंगी। वे सोमवार को प्रयागराज के छतनाग से वाराणसी के लिए स्टीमर से रवाना होंगी। 140 किलोमीटर कीइस यात्रा के दौरानवेकई गांवों में रुकेंगी और लोगों से मुलाकात करेंगी।
प्रियंका सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रयागराज में संगम जाकर पूजा-अर्चना करेंगी।प्रयागराज जिले के छतनाग, दुमदुमा, सिरसा औरकौधरिया इलाकों में लोगों से मिलेंगी। जहां सड़क है वहां कारसे जाएंगी और नदी से सटे गांवों मेंस्टीमर से पहुंचेंगी। वे सोमवार को हीप्रयागराजसे भदोही के सीतामणी और रामपुर घाट होते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगी। वे यहांकालीन बुनकरों से लेकर वकीलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। इससे पहले वे यहां एक मंदिर भी जाएंगी।
मंगलवार को मिर्जापुर में रहेंगी, बुधवार को वाराणसी रवाना होंगी
मंगलवार को विंध्याचल से निकल कर प्रियंका मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार पहुंचेंगी। पूरे दिन प्रियंका मिर्जापुर के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनसंपर्क करेंगी। शाम को रोड शो होगा। बुधवार सुबह प्रियंका वाराणसी पहुंचेंगी। रास्ते में शीतला माता मंदिर के दर्शन भी करेंगी। वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका सुल्तानकेश्वर पहुंचेंगी। वहां से प्रशासन की अनुमति मिली तो स्टीमर के जरिए रामनगर जाएंगी। वहां, प्रियंका मल्लाहों से मिलेंगी।
प्रियंका पूर्वप्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक घर भी जाएंगी। वे पुलवामा हमले के शहीद महेशयादव के परिजनों से भी मिलेंगी। दोपहर बाद स्टीमर अस्सी घाट के किनारे लगेगा। प्रियंका जैन धर्म के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और फिर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी। वहां से प्रियंका दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगी। अंत में कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्रमरखा गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं