भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है पार्टी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है भाजपा आज प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।


सूत्रों के मुताबिक, चुनाव समिति की बैठक में बिहार, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल, मणिपुर, त्रिपुरा, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार की सीटों पर नाम तय हो सकते हैं।

मोदी-शाह-राजनाथ समेत तमाम नेता मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, किरण रिजिजू और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत तमाम नेता मौजूद हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
loksabha election 2019, BJP first list of candidates news and update

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.